फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Difficulties will increase on Holi, booking closed in 3 trains, waiting list in 14 trains crosses 200

Mau News: होली पर बढ़ेंगी मुश्किलें, 3 ट्रेनों में बुकिंग बंद, 14 में वेटिंग 200 के पार

Sun, 02 Mar 2025 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Difficulties will increase on Holi, booking closed in 3 trains, waiting list in 14 trains crosses 200
होली पर महानगरों और दूसरे राज्यों में घर आने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। होली के 12 दिन पहले ही साबरमती, गरीब नवाज और उत्सर्ग एक्सप्रेस में रिग्रेट दिखा रहा है, यानी टिकटों की बुकिंग बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

14 ट्रेनों में वेटिंग टिकट 200 के पार पहुंच गई है। ऐसे में त्योहार पर घर आने वाले प्रवासियों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें ही सहारा बनेंगी। होली से दो दिन पहले कोलकाता से आने वाली गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस (15021) में 198 और पूर्वांचल एक्सप्रेस (15049) में 262 वेटिंग है। दिल्ली से आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) में 226, गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) में रिग्रेट दिखा रहा है, जबकि मऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22540) में 275 वेटिंग है। मुंबई से आने वाली काशी एक्सप्रेस (15017) में 130, छपरा एक्सप्रेस (11059) में 176, गोरखपुर स्पेशल (01027) में 132, गोरखपुर हमसफर (19091) में 142, गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12165) में 159, गोदान एक्सप्रेस (11055) में 176, लोकमान्य तिलक मऊ एक्सप्रेस (15182) में 193 और बलिया स्पेशल (01025) में 103 वेटिंग पहुंच गई है। वहीं गुजरात से आने वाली साबरमती के स्लीपर कोच में बुकिंग बंद हो चुकी है, जबकि एसी कोच में 84 और गोरखपुर एक्सप्रेस में 179 वेटिंग है। लखनऊ से आने वाली कृषक एक्सप्रेस में 231 वेटिंग पहुंच गई है। ऐसे में 400 से 500 किमी तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज बसें ही सहारा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed