{"_id":"5fba957a8ebc3ec5f12531e7","slug":"dead-body-of-youth-found-in-suspicious-circumstances-fear-of-murder-mau-news-vns559532633","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
रतनपुरा/हलधरपुर। थाना क्षेत्र के साहूपुर गांव में रविवार की सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर बासवाड़ के पास मिला। युवक की शनाख्त गांव निवासी बृजराज यादव (40) पुत्र शिवराज यादव के रूप में हुई। मृतक मजूदरी करता था। मृतक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी।
सौंपी तहरीर में हलधरपुर थाना क्षेत्र के साहूपुर गांव निवासी शिवराज यादव ने बताया कि उनका पुत्र बृजराज यादव परिवार का भरण पोषण के लिए मजदूरी करता था। 20 दिन पहले ही वह काम करने के लिए बाहर गया था। रविवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के बाहर बासवाड़ के पास उसके बेटे बृजराज का शव है। उधर युवक का शव उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, मधुबन सीओ राजकुमार सिंह और हलधरपुर एसओ डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के पिता शिवराज ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात के विरुद्ध हलधरपुर थाने में तहरीर दी।
48 घंटे बाद मृतक के भतीजे का है तिलक
रतनपुरा। घटना के बाद मृतक के पत्नी पुष्पा और उसके दोनों बेटे, बेटी और माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता ने बताया कि बृजरात के रविवार तक आने को लेकर सभी आश्वास्त थे, लेकिन मृत अवस्था में, यह किसी ने नहीं सोचा था। मृतक केे भतीजे उपेंद्र का 24 नवंबर को तिलक है। जिसमें वो शामिल होने के लिए आना वाला था।