{"_id":"d8fe11f34caa9c23510ea23a92153a46","slug":"vehicle-thief-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बाइक संग तीन बंदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ बाइक संग तीन बंदी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर भले ही अंकुश न लगे। लेकिन पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता प्राप्त की।
स्वाट टीम एवं पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ढेकुलिया घाट के समीप से बाइक चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकलें बरामद कीं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनका शनिवार को चालान कर दिया। इसका खुलासा शनिवार को पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने अपने कार्यालय में किया।
पुलिस के अनुसार चोरी की बढ़ती घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने स्वाट टीम को खुलासे के लिए निर्देशित किया था। स्वाट टीम शुक्रवार को कोतवाली पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर ढेकुलिया घाट के समीप तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
पूछ ताछ में उनके निशानदेही पर नौ वाहन चोरी का बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में देवदत्त गिरी पुत्र कंहैया गिरी निवासी मुंगेसर थाना सरायलखंसी, राजू सैनी पुत्र मुरली निवासी जहूराबाद थाना बरेसर जनपद गाजीपुर, बीरु कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी चांदमारी इमिलिया थाना सरायलखंसी की निशानदेही पर चार हीरो होण्डा स्पेंडर, दो पैसन प्रो, एक ग्लैमर मोटर साईकल, एक टीवीएस, एक सुपर स्पलेंडर मोटर साइकल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी किए गए वाहनों को छुपा करके रखते थे और खरीददारों को इंतजार करते थे।
विज्ञापन
वह पैसे की आवश्यकता पड़ने पर गाड़ियों को महज दो से पांच हजार रूपये में भी बेच देते थे। वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों से वाहनों को अपना निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वह गाड़ी नंबर एवं चेचिस नंबरों को इधर से उधर कर देते थे। ताकि उनकी पहचान न हो सके।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी आनंद सिंह, उप निरीक्षक विनय कुुर सिंह, सेनापति सिंह, राजेश सिंह, अनिल यादव, सर्वेश, विकास, महेंद्र, बब्बन चौहान, ऐजाज अहमद, बृजेश सिंह, संजीव कुमार आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को इस सफलता पर पीठ थपथपाई है।