बैंक चपरासियों को बंधक बनाकर चोरी का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बाबा थानीदास इंटर कालेज सोनाडीह (अमिला) स्थित भवन में काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक का संचालन होता है। रविवार को देर रात चोरों ने उक्त विद्यालय भवन के खिड़की का राड तोड़कर दो चपरासियों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
बैंक की दीवार में सेंध लगाकर कर चोरों ने पुन: चोरी का प्रयास किया। चोर सुबह तक दीवार काटने में सफल नहीं हो सके। चपरासी सूर्यनाथ सिंह, रामअजोर ने बताया कि चोर रात में आए और आते ही उन्हें तमंचा सटा कर अपने कब्जे में ले लिया।
एक चोर उनके पास तमंचा सटाकर बैठा रहा जबकि कि अन्य चोरी के लिए दीवार काटने का प्रयास करते रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बाबा थानीदास स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में 15 मार्च 2016 को भी चोरी का प्रयास किया गया था। इसके लगभग 2 वर्ष पहले सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया गया था।
बार-बार अमिला में इस बैंक में चोरी का प्रयास किया जाता रहा है। यह दीगर बात है कि चोर को कभी सफलता हाथ नहीं लगी मगर सुरक्षा के कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। बैंक में चोरी के वारदात से विद्यालय परिवार भी काफी भयभीत है। विद्यालय की देख रेख के लिए रात की ड्यूटी निभा रहे चपरासी भी काफी दहशत में हैं।