फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven smugglers arrested, dozens arrested

दर्जनभर असलहे बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 18 Dec 2018 10:13 PM IST
maU Published by: पवन सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Seven smugglers arrested, dozens arrested
बरामद हथियारों के बारे में जानकारी देते एसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह। - फोटो : mau
स्वाट टीम और कोपागंज थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम हिकमा पट्टी के पास तीन अंतरजनपदीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर किया। इनके पास से एक पिटस्ल, तीन रिवाल्वर, आठ तमंचे और आठ कारतूस बरामद किएा। असलहों को बिहार से एजेंटों के जरिए मंगाया गया था। लोक सभा चुनावों के मद्देनजर इनकी खपत आजमगढ़ में की जाने की तैयारी थी। प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने मंगलवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि स्वाट टीम और कोपागंज थाने की पुलिस को गश्त के दौरान सोमवार की देर शाम मुखबिर ने सूचना दी कि धवरिया की ओर से कई युवक कुछ ही समय में हिकमाचट्टी तिराहे से होकर नदवासराय होते हुए आजमगढ़ जाने वाले हैं। इनके  पास अवैध असलहे और कारतूस आदि हैं। सूचना पाते ही टीम ने हिकमा चट्टी के पास घेरेबंदी कर दी। कुछ ही देर में तीन युवक अपने हाथों में थैला लिये आते दिखायी दिये। नजदीक आते ही पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी में पुलिस ने एक पिस्टल, तीन रिवाल्वर, आठ तमंचे और आठ कारतूस बरामद किए। एसपी ने बताया कि इन असलहों को तस्कर मऊ, आजमगढ़, देवरिया और बलिया जिलों में ले जाकर बेंचते हैं। असलहों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आजमगढ़ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ में तस्करो ने कारतूस रखे जाने के बाबत बताया कि असलहों में इन कारतूूसों को लगाकर टेस्ट करके ग्राहकों को दिखाते हैं। पकड़े गए तस्करों में मुख्तार पुत्र स्व. अब्दुल जब्बार  आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने के कारखाना जगदीशपुर गांव तथा बृजभान पुत्र  शिवलाल मौर्य तरवां थाने के जमुवा गांव का निवासी निकला। तीसरा तस्कर सोनू कुमार पुत्र भोला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के  चकजाफरी गांव का रहने वाला है।  पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। एसपी ने बताया कि असलहा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed