फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rape and murder of innocent

दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या

Fri, 22 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 22 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rape and murder of innocent
मऊ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात छह साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह मासूम का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर डीएम, एसपी और थानाध्यक्ष पहुंचे। मासूम की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बालिका गुरुवार की रात बिना दरवाजे के छप्पर में अपनी मां के पास सोई थी। रात में कोई मासूम को उठा ले गया और दुराचार के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।   
विज्ञापन


रात में मां की नींद खुली तो वह बेटी को खोजने लगी, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर खेत में मासूम का खून से लथपथ शव मिला। उसके निजी अंग और मुंह से खून निकला था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना पर थानाध्यक्ष रामस्वरूप भारती पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह भी पहुंचे। इन लोगों ने इसे प्रथमदृष्टया दुराचार और हत्या का मामला बताया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बालिका की मां ने गांव के दो लोगों पर शक जताते हुए तहरीर दी है।


इस संबंध में एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवेचना के बाद सही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोगशाला से एक टीम बुलाई है। टीम के सदस्यों ने घटनास्थल से बालिका के कपड़े आदि कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed