फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prisoners accused of looting

लूट का आरोपी बंदी

Sun, 08 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sun, 08 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के काठतरांव गांव में गत दिनों सेल्समैन से हुई 52 हजार रुपये लूट  का स्थानीय पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। लूट के 9 हजार रूपये नगदी के साथ एक  आरोपी की गिरफ्तारी गंभीरपुर थाना क्षेत्र से की गईं है। इसका इस घटना  में शामिल होना बताया जा रहा है। जबकि दूसरे साथी के फरार होने की बात कही  गई है। लूट में शामिल आरोपी थाना नगरा जनपद बलिया के ठिठवारे गांव का रहने  वाला बताया जा रहा है। जबकि दूसरा आरोपी गोरखपुर के थाना बेलघाट अंतर्गत  शाहपुर चिमनियां का बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
     बता दें मधुबन थाना क्षेत्र के काठतरांव में मिश्रा फिलिंग पंप के  सेल्समैन से गत 20 दिसंबर को लगभग साढ़े तीन बजे 52 हजार रुपये उस समय लूट  लिए गए जब वह पैसा लेकर बेलौली स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा  में जमा कराने जा रहा था। उसी समय एक बाइक पर सवार दो असलहा धारी पीछे से  सेल्समेन को ओवरटेक करके तमंचे के बल पर रोके और रुपयों से भरा बैग छीनकर  फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद कयास लगाया जा  रहा था कि अपराधी लूट के बाद मऊ की सीमा से सटे बलिया जनपद में घुस गए  होंगे। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने बलिया जिले में अपना जाल बिछाया। इसमें  एक लड़के को मधुबन से भी एसओजी ने उठाया  था। आरोपी के पास से एक असलहा व हिस्से में मिले 26 हजार में से नौ हजार रूपये  बरामद कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त  विनोद चौबे पुत्र रामेश्वर चौबे निवासी  ठिठवारे थाना नगरा जिला बलिया का बताया जाता है। जबकि विनोद ने पुलिस की  पूछताछ में दूसरे अपराधी का नाम रमेश यादव पुत्र भरत यादव निवासी शाहपुर  चिमनियां थाना बेलघाट गोरखपुर का रहने वाला बताया जो फरार है।  पुलिस ने रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed