फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cyber criminals arrested for getting money from clone thumb account

मऊ: क्लोन अंगूठे से खाते से रुपये निकलने वाला साइबर अपराधी गिरफ्त में, 35 खातों से निकाले 30 लाख 

Thu, 08 Oct 2020 06:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 08 Oct 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminals arrested for getting money from clone thumb account
रुपये - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले की पुलिस ने गुरुवार को अहम सफलता हासिल कर साइबर क्राइम से जुड़े युवक को दबोचा। पकड़ा गया आरोपी अंगूठे का क्लोन बनाकर कई लोगों के खाते से करीब तीस लाख रुपये निकाल चुका है। आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता था। खातों से निकाले गए रुपये से आरोपी से कार सहित 11 लाख रुपये मूल्य के सामान की बरामद की। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने इस घटना का प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। 

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि घोसी कोतवाली के मिश्रौली निवासी प्रवीण कुमार यादव जीविकोपार्जन के लिए दुबई रहता था। उसके द्वारा खाते में भेजे गए रुपये में से 14 लाख 83 हजार 889 रुपया विभिन्न तिथियों में निकाला गया था। वापस लौटने के बाद प्रवीण को इस बात की जानकारी हुई। इस दौरान उसने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से रुपया गायब होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


दर्ज मामले की जांच में जुटी पुलिस ने गोलमाल कर रुपया निकालने वाले को दबोचा। पकड़ा गया आरोपी बुद्धीराम यादव पुत्र पतिराम यादव घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली रामनिधी गांव का निवासी है। एसपी के अनुसार आरोपी को पुलिस ने मझवारा मोड़ से दबोचा। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि प्रवीण का रुपया उसका अंगूठा लगाकर निकाला गया है, जबकि वह विदेश में था, ऐसे में लाजमी था, कि बिना बैंक के करीबी के यह काम और कोई नही कर सकता। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने प्रवीण के अंगूठे का क्लोन बनाकर रुपया निकालने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने विभिन्न लोगों के खाते से अंगूठे का क्लोन बनाकर करीब तीस लाख रुपये से अधिक का गोलमाल किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने लैपटाप, चार थंब स्कैनर मशीन, एक रजिस्टर, एक प्रिंटर, 42 नए पासबुक, 7 पुराने पासबुक, 50 नए एटीएम बंद लिफाफा, एक स्वैप मशीन, चार आधार कार्ड, एक मोबाईल, पांच मुहर, एक अदद हुंडई आई 20 कार यूपी 54 एएच 5627 बरामद किया।
 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खाते में मौजूद रुपया और खाताधारक की हैसियत देखकर रुपया निकालने का काम करता था, ताकि किसी को शक न हो। इस दौरान उसने प्रवीण के खाते से बीस-बीस हजार रुपये करके कई बार निकाले। उसे पता था कि प्रवीण विदेश में है, उसकी मोबाइल पर मैसेज जाएगा नहीं।

आरोपी ने खाते से निकाले गए रुपये से बुलेट, हुंडई कार के साथ अन्य शौक के सामानों को खरीदा था। एसपी के अनुुसार जांच में सामने आया कि विभिन्न लोगों के खाते से तीस लाख से अधिक रुपया निकालने का काम पीड़ित ने किया है। आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस उसके खाते को सीज कर जांच कर रही है।

शाखा प्रबंधक भी है शक के दायरे में

जिस तरह से लोगों के खाते से रुपया निकाला गया, उससे पुलिस का शक शाखा प्रबंधक पर भी है। पुलिस की माने तो बिना प्रबंधक की सहमति से कैसे दूसरे के खाते में रुपया स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा रुपया निकालने के दौरान फोटो तस्दीक का काम भी बैंक ने नहीं किया। इस मामले को विवेचना के दौरान देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed