फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   College Management, Skirmish, 7 Wounded

काॅलेज प्रबंधन से छात्रों की झड़प, 7 घायल

Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
College Management, Skirmish, 7 Wounded
मुहम्मदाबाद गोहना के एक कालेज में पिटाई के बाद एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते पीड़ित छात्र। - फोटो : mau
मुहम्मदाबादबाद गोहना  कोतवाली क्षेत्र के टड़वा जरगर गॉव स्थित एक महाविद्यालय में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान नकल को लेकर छात्रों और महाविद्यालय प्रबंधतंत्र में विवाद के बाद मारपीट हो गई। जिसमें सात छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


   आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुस्साए छात्रों ने स्कूल प्रबंधक व प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और  नकल कराने के लिए सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाया। जबकि कालेज प्रशासन ने नकल न करने देने पर छात्रों द्वारा विवाद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कॉलेज में सुबह की पाली में समाजशास्त्र की परीक्षा के दौरान कालेज प्रशासन और छात्रों में विवाद हो गया। इस दौरान छात्रों पर जमकर हॉकी व डंडे चलाये गए। इस दौरान अभिनव प्रजापति नामक छात्र का सर फट गया और अखिलेश, अजय, अंगद, अमन यादव, रवि यादव, आकाश चौहान आदि छात्र घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन नकल के लिए सुविधा शुल्क के नाम पर जबरन 3 हजार रुपये की वसूली कर रहा है। बाद में नाराज छात्रों ने एसडीएम  कार्यालय  पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन घेराव किया। उन्होंने एसडीएम अतुल वत्स से मिलकर कालेज प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाई की मांग की।


उधर, प्रबंधक का कहना है कि नकल रोकने पर छात्रों ने अध्यापकों व कक्ष निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया। कालेज स्टाफ द्वारा विरोध करने पर चहारदीवारी फांदकर भागते समय एक छात्र को चोट लग गई। घटना के बारे में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार का कहना है कि कॉलेज में विवाद की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस भेजी गई। किसी भी पक्ष से तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed