फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ATM card number asking swindle

एटीएम कार्ड का नंबर पूछ ठगी

Mon, 11 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 11 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ATM card number asking swindle
क्राइम
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हरधौली गांव निवासी एक महिला को जालसाजों ने फोन करके पहले एटीएम कार्ड का नंबर जाना इसके बाद उसके खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए। सोमवार को महिला जब पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंची तो उसके खाते से ठगी करने का पता चला। उसे बताया ‌गया कि रुपये उसके खाते से निकाल लिए गए हैं। महिला ने दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हरधौली गांव निवासी सुनीता देवी के पति रामसमुझ सऊदी रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व रामसमुझ ने अपनी पत्नी के खाते में 45 हजार रूपया भेजा था।
विज्ञापन

पैसा खाते में आने के बाद सुनीता देवी के मोबाईल पर एक फोन आया और एक एसएमएस भेजकर उसी पर एटीएम का नंबर भेजने को कहा। फोन करने वाले ने अपने को भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताकर एकाउंट की जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनीता देवी ने अपने पुत्र के माध्यम से बैंक के एटीएम का नंबर मैसेज कर दिया। उधर जालसाजों ने उसके खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कई बार में 38 हजार रुपया उड़ा दिया। सोमवार को जब सुनीता देवी दोहरीघाट बैंक में खाते से पैसा निकालने पहुंची तो उसके खाते में महज पांच हजार रुपये ही शेष बचा था।

एकाउंट की जानकारी मांगने पर पता चला कि उसके एनकाउंटर से कई बार में इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 38 हजार रुपये उड़ा दिए गए हैं। यह सुनकर महिला बैंक में ही फफक-फफक कर रोने लगी। महिला ने इस संबंध में दोहरीघाट थाने में पुलिस को तहरीर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed