{"_id":"5c002c65bdec2241c54d0ddd","slug":"81543515237-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सास और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सास और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बुधवार को एक महिला की मौत के मामले में मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को मृतका के पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मृतका के पिता की जमीन को बेंचवाकर रुपये न लाने पर हत्या कर देने का आरोप उसके चाचा ने लगाया है। महिला को उसके ससुराल वाले चार दिन पहले ही उसके मायके से लिवा आए थे। बता दें कि मृतका प्रियंका के चाचा शत्रुघ्न मिश्र पुत्र स्व. अंगद मिश्र द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी भतीजी प्रियंका पुत्री रामदेव मिश्र की शादी 29 मई 2016 को चिरैयाकोट थाने के पहाड़पुर गांव निवासी रामजी चौबे के पुत्र कृष्णनंद चौबे के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद प्रियंका के ससुर और सास नर्वदा देवी और पति कृष्णनंद प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। इन लोगों का कहना है कि उसके कोई भाई नहीं है। इसलिए अपने पिता के हिस्से की जमीन बेंचवाकर रुपये हम लोगों को दे दो। मायके वालों ने ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश किया। कहा कि प्रियंका के पिता के दिवंगत हो जाने के बाद उनके हिस्से की जमीन ले लीजिएगा, उसकी मां तो पहले ही मर चुकी है। प्रियंका दस दिन पहले मायके आई थी लेकिन उसके ससुुर चार दिन पहले ही उसे अपने घर लिवा गए और उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर के मुताबिक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।