{"_id":"5bd5f6fabdec2269695d9529","slug":"81540749050-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अपने ही पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने अपने ही पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कराया केस
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मुहल्ला निवासी महिला के प्रत्यावेदन पर कोर्ट ने महिला के पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश पारित किया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, जमालपुर निवासी 75 वर्षीय राजकुमारी उर्फ कुमारी पुत्री देवकी पत्नी स्व.गोरख ने न्यायालय में प्रत्यावेदन दिया कि वह अपने पिता की एकमात्र वारिस है। उसके पिता की मृत्यु 2012 में हो गई थी। वह अपने ससुराल आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कोल मौना गॉव में रहने लगी। इस बीच उसके दो पुत्रों में से एक प्रेमचंद पैतृक आवास पर रहने लगा। उसने धोखाधड़ी और कूटरचित तरीके से मेरा भाई बताकर कागजातों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका दूसरा पुत्र चतुरभान दिल्ली में रहता है।
जब महिला कुछ दिन पूर्व प्रेमचंद द्वारा उसकी जमीन बेचने की जानकारी हुुई तो वह मुहम्मदाबाद गोहना पहुंची और प्रेमचंद से पूछताछ की। जिस पर वह मारपीट पर अमादा हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित कुमारी पत्नी स्व. गोरख के प्रत्यावेदन में बल पाए जाने पर न्यायालय ने विधवा के पुत्र प्रेमचंद पुत्र स्वर्गीय गोरख के खिलाफ धोखाधड़ी मारपीट और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश पारित किया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में आरोपी पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।