फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके लुटेरे

चार दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके लुटेरे

Tue, 05 Feb 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके लुटेरे
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भुजही मोड़ के पास शुक्रवार को सराफा के साथ हुई लूट की घटना में अभी तक लुटेरे पकड़े नहीं जा सके हैं। उधर, पुलिस की निष्क्रियता पर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि पुलिस मामला हल करने में रुचि नहीं ले रही। उन्होंने जल्द ही एसपी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भुजही मोड के निकट घरोहिया मोड़ चट्टी पर सराफा की दुकान चलाने वाले गोलवार टोला निवासी सुनील वर्मा शुक्रवार एक फरवरी की शाम को बाइक से घर आ रहे थे कि बाइक सवार छह बदमाशों ने गोली मारकर 20 हजार रुपये नगद और लगभग तीन लाख के सोने चांदी के आभूषण उनसे लूट लिया था। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने तीन राउंड फायर्रिग भी की थी। एक गोली सराफ की पीठ में लगी थी। घटना को अंजाम देकर लुटेरे घरोहिया मोड़ की ओर भाग गए।
विज्ञापन

सीओ राजकुमार ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी। कई संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ किया लेकिन घटना में उनके शामिल न होने की पुष्टि पर उन्हें छोड़ दिया। घटना के चार दिन बाद भी टीमों के हाथ खाली हैं। ज्यों-ज्यों दिन बीतते जा रहे हैं, पीड़ित परिवार का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है। उधर, व्यापारी भी पुलिस की निष्कियता से नाराज हैं। उन्होनें इस मामले में जल्द ही एसपी से मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजकुमार का कहना है कि पुलिस कई जगह दबिश दे रही है। कुछ संदिग्धों से पूछ ताछ जारी है, जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed