फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रुपयों के लेन देन में मनबढ़ों ने युवक को पीटा

रुपयों के लेन देन में मनबढ़ों ने युवक को पीटा

Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रुपयों के लेन देन में मनबढ़ों ने युवक को पीटा
कोपागंज(मऊ)। बकाया रुपया के लेन देन को लेकर शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलेलपुरा मुहल्ले में हुई मारपीट में घायल हुए युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पुलिस ने तीन लोगों को आरोपित किया। साथ ही एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क़स्बा के मुहल्ला फुलेलपुरा निवासी धीरज पुत्र झंगटू इसी मोहल्ले के लालू पुत्र विधिचंद से कुछ सामान उधार लिया था। सामान के पैसे की मांग विधिचंद करने लगा। धीरज ने रुपये चुकाने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी। इस बीच रुपयों को लेकर बात बढ़ गई। आरोप है कि लालू अपने दो भाइयों प्रदीप और चंदन के साथ मिलकर स्टंप और बैट से मारने पीटने लगे। मारपीट में धीरज को दोनों पैर एवं दाहिने हाथ में गंभीर चोटे आ गई। लोगों के आने पर हमलावर वहां से भाग निकले । मोहल्ले वासियों का कहना है पीड़ित बहुत ही गरीब है, उसकी मां बेटे का इलाज मुहल्लेवासियों से चंदा एकत्रित करके करा रही है । घायल युवक को घर वाले थाने ले गए। परिवार वालों ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने लालू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed