फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दलित महिला से मारपीट पर 5 पर मुकदमा

दलित महिला से मारपीट पर 5 पर मुकदमा

Sun, 23 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
दलित महिला से मारपीट पर 5 पर मुकदमा
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर के एक दलित ने अपनी विवाहिता बेटी के साथ मारपीट और उसे जातिसूचक गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए गांव के पांच लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जिसके अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर गांव निवासी शिवदत्त राम पुत्र गौरी की पुत्री पुष्पा अपनी ससुराल नदवा सराय से बेला सुलतानपुर आई हुई है। 17 सितंबर को वह गांव में बाजार गई हुई थी। जहां गांव के अंकित राय पुत्र अनिल राय, अनिल राय पुत्र कल्पनाथ, अतुल पांडेय पुत्र शंभू शरण, इल्लु राय पुत्र रामप्रकाश, राकेश राय पुत्र महाप्रसाद ने उससे उससे मारपीट और गाली गलौज की। जिससे उसके दाएं पैर में चोट लगी। घर आने पर पीड़िता ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। जिस पर मामले की जानकारी लेने गए शिवदत्त से भी आरोपियों ने गालीगलौज कर उसे भगा दिया। रविवार को पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed