फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो के विरुद्ध एससीसएटी का मुकदमा

दो के विरुद्ध एससीसएटी का मुकदमा

Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
दो के विरुद्ध एससीसएटी का मुकदमा
स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी घोसी अनिल कुमार के आदेश से क्षेत्र के मदीना गांव निवासी सेना में नायक पद पर कार्यरत अच्छेलाल की तहरीर पर भतीजे की तिलक में मारपीट करने को लेकर गांव के ही दो आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और हरिजन बनाम सवर्ण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घोसी कोतवाली के मदीना गाँव निवासी अच्छेलाल पुत्र स्व. विश्वनाथ सेना में नायक पद पर कार्यरत है। उसका भतीजा अखिलेश जलनिगम में इंजीनियर है। उसका तिलक 23 जून की रात में था। इसमें मनोरंजन के लिए नाच का कार्यक्रम आयोजित था। अच्छेलाल के भतीजे ने टेंट में चारपाई पर बैठकर नाच देख रहे मदीना गाँव के हरिवंश यादव पुत्र स्व.रामजी यादव एवं गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव से मेहमानों के लिये चारपाई खाली करने को कहा। आरोप है कि चारपाई खाली करने के बजाय हाथापाई करने लगे जिससे अच्छेलाल चोटिल हो गया। इस संबंध में पीड़ित ने घोसी कोतवाली पुलिस को कई बार तहरीर दी। परंतु मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो उसने क्षेत्राधिकारी घोसी को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया। इस पर घोसी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्राधिकारी घोसी अनिल कुमार के आदेश एवं अच्छेलाल की तहरीर पर अन्य धाराओं सहित हरिजन बनाम सवर्ण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed