फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बलिया जेल में बंद एक आरोपी ने शिक्षक से मांगी रंगदारी

बलिया जेल में बंद एक आरोपी ने शिक्षक से मांगी रंगदारी

Wed, 20 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बलिया जेल में बंद एक आरोपी ने शिक्षक से मांगी रंगदारी
मधुबन। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा काठतरांव निवासी एक शिक्षक से बलिया जिले में बंद एक आरोपी द्वारा तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस कप्तान सहित स्थानीय थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मुकदमा दर्ज करने के लिए नामजद तहरीर दिया है। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। काठतरांव निवासी एक व्यक्ति बगल के बलिया जिले के बेल्थरा रोड क्षेत्र में एक डिग्री कालेज में प्रोफेसर है। प्रोफेसर के अनुसार उनके मोबाइल पर बार बार फोन करके तीन लाख रुपये रंगदारी के रूप में पहुंचाने के लिए कहा जाता है। यह पूछने पर की पैसा कहां पहुंचाना है तो फोन पर नाम पता सहित बलिया जेल का नाम लिया जाता है। इससे प्रोफेसर का परिवार पूरी तरह सदमे में है। ऐसा इसके पहले भी दो बार हो चुका है। जिसे प्रोफेसर ने नजर अंदाज कर दिया था। लेकिन इस बार उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस कप्तान को दी। पुलिस कप्तान ने स्थानीय थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र का एक युवक हत्या के एक मामले में बलिया जेल में बंद है। शिकायती पत्र मिलते ही पुलिस आरोपी के घर जाकर उसके परिवारजनों को मामले से अवगत कराते हुए ढंग से रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed