फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जेल भेजा गया फर्जी एसीजेएम

जेल भेजा गया फर्जी एसीजेएम

Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जेल भेजा गया फर्जी एसीजेएम
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कला गांव स्थित रिश्तेदारी में आए फर्जी एसीजेएम का चालान पुलिस ने मंगलवार को कर उसे सीएजेएम मऊ के कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे जेल भेजा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पता बताने में पुलिस को खूब छकाया। जेल भेजा गया फर्जी एसीजेएम सुनील कुमार मिश्र हलधरपुर के रतनपुरा चौकी पुलिस को झांसे में लेकर उसकी सेवाएं लिया था, और अपनी रिश्तेदारी में आई बारात में पहुंच गया था। युवक की गतिविधियों पर शंका होने पर जब पुलिस ने उससे पूछताछ करनी शुरू किया तो उसने पुलिस को खूब छकाया। पहले उसने अपने को प्रतापगढ़ जिले का निवासी तथा नाम विनय कुमार सिंह बताया फिर बाद में जौनपुर जिले के मड़ियाहू थाना क्षेत्र का निवासी बताया। इसी दौरान वहां मौजूद मड़ियाहू थाना क्षेत्र के सिपाहियों ने पूछा कि मड़ियाहू में किस गांव के रहने वाले हो तो वह नहीं बता पाया। घंटों की पूछताछ के बाद उसने अपना असली नाम सुनील कुमार मिश्र तथा इलाहाबाद जिले के आयपुर का निवासी बताया। पुलिस ने इस नटवर लाल को तस्दीक करने के बाद उसके विरुद्घ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही चालान कर उसे जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। पुलिस की पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि सुनील अपने को एसीजेएम बताकर कई स्थानों पर पुलिस की सेवाएं ले चुका है। लेकिन इस बार वह पुलिस की नजरों से खुद को नहीं बचा पाया। इतना ही नहीं जिस रिश्तेदारी में वह अपना रुतबा बढ़ाने के लिए फर्जीवाड़ा का सहारा लिया, उसी रिश्तेदारी में पकड़े जाने से उसके रिश्तेदार को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। नसीराबाद कला गांव के लोग मंगलवार को यह चर्चा करते देखे गए कि वास्तव में पुलिस ने बारात से जिस सूझ बूझ से काम लिया उससे काफी लोगों को युवक की करतूतों का पता नहीं चल सका अन्यथा प्रकरण दूसरा रूप भी ले सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed