Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Dubai

Amethi News: दुबई में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 30 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Dubai
 फुरसतगंज के तरौना गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
फुरसतगंज। दुबई में तरौना गांव निवासी दिलीप कुमार गिरी (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उनका शव एक होटल की पार्किंग में खड़ी कार में मिला। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। दिलीप दिसंबर में बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए घर आने वाले थे।
विज्ञापन


परिजन अब उनका शव दुबई से गांव लाने की तैयारी में जुटे हैं। पिता भगौती प्रसाद ने सरकार से बेटे का शव भारत मंगाने में मदद की गुहार लगाई है। पिता भगौती प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार से बेटे का फोन नहीं लग रहा था। दुबई में रह रहे दोनों छोटे भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को होटल की पार्किंग में खड़ी कार में शव मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


बेटे की मौत की खबर से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। सभी को दिसंबर में उसके घर लौटने का इंतजार था। दिलीप पिछले करीब 20 वर्षों से दुबई के अबुधाबी में रहकर काम कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने छोटे भाइयों राजू गिरी और मनीष गिरी को भी अपने पास बुला लिया था। उन्होंने बहन सीमा देवी और दोनों भाइयों की शादी भी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पत्नी प्रिया, 13 वर्षीय बेटी पलक और नौ वर्षीय बेटा है। मां शिवमती को भी बेटे के लौटने का इंतजार था। बताया जाता है कि सितंबर में दिलीप पिता का इलाज कराने के लिए गांव आए थे। वापस दुबई जाते समय उन्होंने जल्द लौटने का वादा किया था। दिसंबर में बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए घर आने की बात कही थी। अब उनकी मौत की खबर से पत्नी, बच्चों, माता-पिता और भाई-बहनों की खुशियां बिखर गई हैं। परिजन शव को गांव लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed