{"_id":"6b0c7619d477dc0b140fe7a4","slug":"fir-registered-in-connection-with-the-death-of-a-farmer-leaders-son-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-196832-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसान नेता के पुत्र की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसान नेता के पुत्र की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
नगीना। भाकियू अराजनीतिक के नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र पृथ्वीराज के शव का रविवार सुबह गमगीन माहौल में बिश्नोई सराय स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पृथ्वीराज की घर में ही गोली लगने से मौत हो गई थी। पृथ्वीराज के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है।
शनिवार रात पृथ्वीराज घर में अकेला था। इसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। पास ही दुनाली बंदूक पड़ी थी और कमरे में रखी अलमारी पर भी गोली लगने का निशान मिला था। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों के अनुरोध पर शनिवार रात ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया था। अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, विधायक मनोज पारस, चेयरपर्सन के पुत्र शेख शहनवाज खलील, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, भाकियू अराजनीतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, भाजपा नेता अरविंद गहलौत, अनूप बाल्मीकि, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन, जिला उपाध्यक्ष नीरज बिश्रोई, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, चौधरी दिग्विजय सिंह, प्रमोद चौहान, मेघ प्रकाश, शिव शंकर सक्सेना, लवी मित्तल, रोशन लाल, विकास गुप्ता, साहू कपिल अग्रवाल, अमित जैन, मोहित गोयल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पृथ्वीराज की गोली लगने से हुई मौत के मामले में उसके पिता की तहरीर पर हत्या की आशंका की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या है, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। - आलोक सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगीना