{"_id":"5c816319bdec2213ed0cab52","slug":"21551983385-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कूचलकर युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही गांव के पास गुरुवार की शाम घास काटकर घर लौट रही युवती को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने कूचल दिया। इस दुर्घटना में घायल हुई युवती को परिवार के सदस्य उपचार के लिए आजमगढ़ ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृत युवती अंजू दोहरीघाट थाने के सियरही गांव के मानिकपुर पुरवा निवासी रामबचन यादव की पुत्री थी। गुरुवार की शाम को अंजू घास काटने के लिए घर से निकली थी। बताया जाता है देर शाम घाट काटने के बाद वह घर लौट रही थी। इस दौरान जैसे ही वह चंद्रभान तिवारी के ट्यूबवेल के पास पहुंची। तभी गुजर रहें ट्रैक्टर- ट्राली ने उसे धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में नीचे गिरी युवती पहिए की नीचे आकर कूचल गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया। जबकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य युवती को उपचार के लिए आजमगढ़ ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन शव लेकर वापस घर लौटे थे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। युवती की मौत से परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोग भी गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।