{"_id":"5c30eb3cbdec2256eb0d2108","slug":"181546709820-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सरे आम दी लूट की घटना को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सरे आम दी लूट की घटना को अंजाम
विज्ञापन
कुसुम्हां। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के पुल पर शनिवार की दोपहर बाद लगभग दो बजे चार बाइक से आए आठ बदमाशों ने एक बाइक से आ रहे तीन युवकों को रोक लिया। उनकी जमकर पिटाई करने के बाद एक युवक की जेब से चार हजार 600 रुपये नगद और लगभग डेढ़ लाख की सोने की चेन तथा अंगूठी लूट ले गए। सरेआम हाइवे पर हो रही इस लूट का विरोध जब राहगीरों ने किया तो लुटेरे तीन बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वहीं, इस मामले में पुलिस घटना से इनकार करते हुए लीपापोती में जुटी हुई है।
बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के लहसनी गांव निवासी किशन सिंह पुत्र अवधेश अपने गांव के ही पंकज सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह और आदित्य सिंह पुत्र सुजीत के साथ अपनी बहन के घर बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पिड़हनी गांव खिचड़ी पहुंचाने गया था। वहां से किशन अपने साथियों के संग गोलाबाजार में अध्यापक के पद पर तैनात अपने भाई से मिलने चला गया। वहां से लौटकर तीनों दोहरीघाट होते हुए अपने गांव जा रहे थे। घाघरा नदी के उस पार स्थित चेक पोस्ट पर पुलिस ने ओवरलोड देख इन्हें रोका और जुर्माना वसूला।
इसके बाद इन युवकों को घाघरा नदी के पुल के दक्षिणी छोर पर पहुंचते ही पीछे से चार बाइक से आए आठ युवकों ने रोक लिया। इन युवकों ने आव देखा न ताव ताबड़तोड़ किशन और उसके साथियों की पिटाई शुुरू कर दिया। अप्रत्याशित रूप से हुए इस हमले से हतप्रभ किशन और उसके साथी हड़बड़ा गए। इतने में मनबढ़ों ने किशन की जेब से चार हजार छह सौ रुपये और सोने की चेन और अंगूठी छीन लिया। हाइवे पर दिनदहाड़े हो रही इस गुंडई को देख कुछ राहगीर रुक गए और हमलावरों को ललकारते हुए दौड़ा लिया। पकड़े जाने का खतरा देख हमलावर भागने लगे। इस दौरान उनकी एक बाइक अनयिंत्रत होकर गिर गई।
विज्ञापन
इससे घबराए सभी बदमाश तीन बाइकों पर सवार होकर भाग गए। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस बाइक लेकर थाने लौट गई। इस मामले में मुकामी पुलिस का कहना है कि उसे घटना की जानकारी ही नहीं है और न ही उसे कोई तहरीर मिली है । जबकि भुक्तभोगी किशन का कहना है कि उसने पुलिस को तहरीर दे दी है। अगर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करेगी तो वह उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाएगा। इस बारे में एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी कोई घटना घटी है तो उसकी जांच कराई जाएगी।