फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कुल्हाड़ी ना देने पर दो युवकों ने अधेड़ को पीटा

कुल्हाड़ी ना देने पर दो युवकों ने अधेड़ को पीटा

Thu, 29 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी ना देने पर दो युवकों ने अधेड़ को पीटा

विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के करौंदी नारायणपुर ग्रामसभा के जीवपार में गुरुवार की दोपहर मामूली विवाद को लेकर दो युवकों ने एक अधेड़ को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

मधुबन थाना क्षेत्र के करौंदीपुर नारायणपुर ग्रामसभा के जीवपार निवासी जोगिंदर (45) पुत्र चंद्रशेखर गुरुवार को अपने घर के सामने शौचालय का निर्माण करा रहा था। इसी बीच गांव का ही जालिम पुत्र पंजाबी आया और उससे कुल्हाड़ी मांगने लगा। कुल्हाड़ी देने से मना करने पर जालिम जोगिंदर को गालीगलौज दे कर चला गया। लेकिन कुछ देर बाद वह वापस अपने साथी विपत्ती के साथ पहुंचा और जोगिंदर पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। उधर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed