{"_id":"5b5369e34f1c1b39748b63cd","slug":"181532193251-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से निकाल लिया 55 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते से निकाल लिया 55 हजार रुपये
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदरी स्थित एसबीआई के एक खाताधारक के खाते से समान नाम वाले युवक ने धोखाधड़ी करके खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक प्रबंधक से इसकी शिकायत करने के साथ पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस रुपया निकालने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोपागंज थाने के अदरी देहात (चौरा) मुहल्ला निवासी मनोज यादव पुत्र चंद्रमा यादव सऊदी रहता था, वह अदरी नगर पंचायत क्षेत्र में मौजूद एसबीआई में बचत खाता खोला था। आरोप है कि सऊदी से घर आने के पर मनोज ने बैंक से चेकबुक की मांग किया। इस दौरान जब डाकिया चेकबुक लेकर गांव में पहुंचा, तो मनोज के हम नाम के युवक ने चेकबुक को प्राप्त कर लिया। लेकिन चेक बुक प्राप्त करने वाले का खाता बैंक में नहीं है। आरोपी युवक चेक बुक से दो तिथियों में मनोज के खाते से 55 हजार रुपया निकाल लिया। खाता धारक मनोज को इस गोलमाल की जानकारी 20 जुलाई को तब हुई जब वह बैंक पहुंचकर पासबुक प्रिंट कराया। इस दौरान उसे पता चला कि 11 मई और 18 जुलाई को उसके खाते से रुपया निकाला गया है। उसने प्रबंधक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही दोनों तिथियों का सीसी टीवी फुटेज चेक कराया। इस पर पता चला कि उसके हमनाम वाले युवक ने उसके खाते से रुपया निकाला है। मनोज और प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक आशुतोष चौरसिया ने बताया कि निकाली गई धनराशि वापस कराने के प्रयास किए जा रहे है। उधर सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि ुंकदमा दर्ज नहीं है, सुवक को हिरासत में लेकर पूठताठ की जा रही है। सब के बाद यह प्रश्न नहीं सुलझ रहा कि आखिर दूसरे मनोज ने असली मनोज का हस्ताक्षर कैसे किया होगा। इसका उत्तर प्रबंधक के पास भी नहीं था। यहां प्रबंधक और बैंक की लापरवाही उजागर हो रही है।