फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नकब लाकर चोरों ने उड़ाया तीन लाख का आभूषण

नकब लाकर चोरों ने उड़ाया तीन लाख का आभूषण

Sat, 01 Jun 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
नकब लाकर चोरों ने उड़ाया तीन लाख का आभूषण
अमिला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव निवासी मनोज यादव के मकान में शुक्रवार की रात नकब लगाकर चोरों ने अंदर रखा करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण को चुरा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को सूचना के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया। इसमें पीड़ित ने अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

बताते चले उसरी खुर्द गांव निवासी मनोज यादव पुत्र स्व. रामजतन यादव का मकान गांव के बाहर अमिला-लाटघाट मार्ग पर मौजूद है। नित्य का भांति शुक्रवार की रात मनोज और उसके परिवार के सदस्य खाना आदि खाकर सोने चले गए। इसबीच चार रात को नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिए। घटना की जानकारी सबसे पहले मनोज यादव की बहू सोनम यादव पत्नी पंकज यादव को हुई। सुबह सबेरे जगी सोनम जब घर की सफाई करने के लिए कमरे के बंद दरवाजे को खोली तो अंदर कर दृश्य देखकर वह अवाक रह गई। उसके शोर मचाने पर परिवार के सदस्य भागकर मौके पर पहुंचे। बाद में इस घटना की सूचना दोहरीघाट थाने की पुलिस को दी गई। इस दौरान थाने से तो कोई नहीं लेकिन चौकी प्रभारी मादी सिपाह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस मनोजह से तहरीर लेकर वापस लौट गई। पीड़ित मनोज ने बताया कि चोर आलमारी में करीब तीन लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुराकर ले जाने में सफल रहे। सीओ घोसी नंदलाल ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed