फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कोचिंग जा रही छात्रा के अपहरण की कोशिश

कोचिंग जा रही छात्रा के अपहरण की कोशिश

Sat, 05 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग जा रही छात्रा के अपहरण की कोशिश
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक के निकट कोचिंग जा रही 17 वर्षीया एक छात्रा को शनिवार की शाम को जबरन कार में बिठाकर अपहरण करने की कोशिश की गई। छात्रा के शोर मचाने पर मनबढ़ भाग गए। छात्रा ने शहर कोतवाली पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। इस घटना से छात्रा सहित उसके परिवारी जन सहमे हुए हैं। हालांकि पुलिस घटना के बारे में फोन से शिकायत करने की बात कहती रही लेकिन पीड़िता की तहरीर न मिलने की बात कहती रही।
विज्ञापन

शहर के ही जएक मुहल्ले की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा शाम को अपने घर से कोचिंग के लिए पैदल ही निकली । सदर चौक से कुछ ही दूर आगे गई थी कि पीछे से कार से आए कुछ युवकों ने उसे कार में बिठाने का प्रयास करने लगे। छात्रा इनके मनसूबों को भांपकर दूर हटते हुए निकल जाने की कोशिश करने लगी लेकिन मनबढ़ दबंगई पर उतर गए और जबरन उसे कार में बिठाने की कोशिश करने लगी। मामला बढ़ता देख छात्रा ने कोतवाली पुलिस को फोन किया। फोन करते देख कार सवार आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने लोकेशन पूछी लेकिन छात्रा ने अपनी लोकेशन नहीं बताई और वापस लौट गई। घटना से डरी सहमी छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। उधर घटना की जानकारी पाकर कोतवाल मनबढ़ों की तलश में आनन फानन चौक तक गए लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला और न ही वह छात्रा उनके बारे में कुछ बता सकी। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। इस बाबत सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि किसी छात्रा का फोन जरूर आया था लेकिन पीड़िता की तरफ से न तो कोई तहरीर दी गई है अथवा न ही अपहरण की कोशिश करने वालों के बारे में कोई सटीक जानकारी ही दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed