फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लीकेज से घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

लीकेज से घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

Thu, 17 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
लीकेज से घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
मधुबन। थाना क्षेत्र के दोषपुर जजौली गांव में गुरुवार की दोपहर गैस रिसाव के चलते एक घर में आग लग गई। आगलगी की इस घटना में घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उधर आग लगने की सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंचा, वहीं एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के दोषपुर जजौली गांव निवासी हेमंत शर्मा पुत्र स्व.हरिशचंद्र शर्मा का मकान है। जिसमें जुडैंदा गांव निवासी राकेश यादव अपनी पत्नी ममता व बच्चो के साथ किराये पर रहते हुए बच्चो को पढाने का कार्य करते है। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे जब किरायदार राकेश की पत्नी खाना बनाने के लिए किचिन में पहुंचकर गैस को जलाने का प्रयास किया। तभी लीकेज के चलते आग लग गई। किचिन में आग लगने की जानकारी मिलते ही मकान मालिक सहित आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। उधर हादसे के वक्त किचिन में किसी के न होने और सिलिंडर के नहीं फटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार आगलगी की घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed