{"_id":"5c588739bdec227368421e72","slug":"11549305657-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला , मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के फातिमा मोड़ के पास रविवार की शांम को पति के साथ टेंपो से जा रही एक महिला असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे जिला असपताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी जितेन्द्र राम अपनी पत्नी रिंकू 26 को इलाज के लिए मऊ लाया था। सलाहाबाद मोड़ स्थित किसी डाक्टर को दिखाने के बाद जितेंद्र रिंकू को टेंपो से लेकर गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित अपनी ससुराल के लिए चला। गाजीीपर तिराहे से टेंपो पकड़कर वह भीटी बस पकड़ने के लिए जा रहा था। उसका टेंपो गाजीपुर तिराहे से कुछ ही आगे बढा था कि रिंकू और उसके पति के बीच रसूलपुर जाने को लेकर विवाद हो गया। रिंकू का कहना था कि उसका चार साल का बेटा घर पर है और वह उसे छोड़कर मायके नहीं जाना चाहती। इसे लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर रिंकू टेंपो से गिर गई। रिंकू के हाथ में टेंपो का हैंडल पकडा गया और जब तक चालक टेंपो रोक पाता तब तक सड़क पर घिसट कर रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका हाथ टेंपो से छूट गया और वह नीचे गिर गई। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।अचानक हुए इस हादसे से हतप्रभ जितेंद्र ने उसे आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया।जितेंद्र की सूचना पर रिंकू के ससुराल वाले भी जिला अस्पताल आ गए। लेकिन घायल रिंकू की कुछ ही घंटों बाद मौत हो गई। रिंकू की मौत की सूचना पाते ही उसका पिता राम बली सहित काफी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने टश्क चालक के िविरद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।