{"_id":"5c23ba7bbdec2257282d3edb","slug":"11545845371-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में फायरिंग का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवल गांव में राजभर बस्ती के पास मंगलवार की शाम को कुछ लोग जेसीबी से बास की खूंटी उखाड़ने लगे। मनबढों ने आतंक फैलाने के लिए हवाई फायरिंग किया। ग्रामीणों के विरोध करने एवं यूपी 100 पुलिस को बुलाने पर बैरंग लौट गए। कुछ देर फिर वापस लौट आए तो दुबारा विवाद हो गया। बांस की खूंटी उखाड़ने वाले लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दिया है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवल गांव के मीरा, संजू, ज्ञान्ति, कौशल्या, महेश राजभर, मुकेश राजभर एवं अनिल कुमार ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम को गांव के ही चार लोग जेसीबी मशीन लेकर नदवल राजभर बस्ती आये और बास की खूंटी उजाड़ने लगे। इसकी सूचना 100 डायल पुलिस को दी गई और मनबढ़ वापस चले गये। इसके बाद वे पुन: असलहा लेकर आए और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देते हुए चले गये। वही इसी मामले में दूसरे पक्ष के प्रदीप एवं पंकज सहित अन्य ने प्रत्यारोप लगाते हुए लिखित तहरीर घोसी कोतवाली पुलिस को दिया है। घोसी कोतवाली इस मामले में सीओ नंद लाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों ही पक्षों का तहरीर प्राप्त करते हुए मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखने तक किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।