फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crime

मदद का झांसा देकर बदला एटीएम, फिर निकाला लाखों रुपया

Fri, 20 Mar 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट बाजार में एक निजी बैंक के एटीएम में एक व्यापारी को मदद का झांसा देकर एक युवक ने उसका एटीएम बदलकर दो लाख 18 हजार रुपये खाते से निकाल लिया। शुक्रवार को पीड़ित को खाते में कम राशि देखकर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध चिरैयाकोट थाने में तहरीर दी।सौंपी तहरीर में रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी लालचंद राम पुत्र झंगटु राम ने बताया कि वह झारखंड में व्यापार करता है। जहां उसका हजारीबाग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। बीते 14 मार्च को वो गांव आया हुआ था और जरुरत पड़ने पर चिरैयाकोट स्थित आईसीआईआई बैंक के एटीएम पर रुपया निकालने पहुंचा था। इस दौरान एक युवक ने एटीएम से रुपये निकालने का मदद का झांसा देकर उसका एटीएम बदल लिया। बताया कि इसके बाद वह वापस झारखंड पहुंच गया, बीते 16 मार्च केे जब अपने बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से कई बार में दो लाख 18 हजार रुपये निकाल लिया गया। पीड़ित घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार केे चिरैयाकोट थाने पहुुंचकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed