फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cousin reached police station after stabbing him in land dispute

Mau News: जमीन विवाद में चचेरे भाई को चाकू मार कर पहुंचा थाने

Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cousin reached police station after stabbing him in land dispute
मझवारा। घोसी कोतवाली के मझवारा बाजार स्थित अदरी मधुबन शहीद मार्ग स्थित जमीन विवाद में चचेरे भाई को युवक ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गर्दन व चेहरे पर चाकू के वार से वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी थाने पहुंच गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन व अन्य राहगीर भी चाकू लगने से जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई थी। वारदात के बाद चाकू से हमला करने वाला युवक खुद पुलिस चौकी पर गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। कोतवाली के मझवारा निवासी पिंटू गुप्ता व मनीष गुप्ता के बीच पूर्व से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मझवारा बाजार स्थित मकान में बुधवार को पिंटू गुप्ता जल निकासी के लिए पाइप लगवा रहा था, इसे विरोधी मनीष गुप्ता ने रोका। बुधवार सुबह 10 बजे पिंटू गुप्ता अपने मकान का कार्य करा रहा था इसी दौरान मनीष छत पर से चाकू लेकर उतरा और पिंटू गुप्ता पर हमला बोल दिया। चाकू से वार में पिंटू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य व राहगीर मौके पर दौड़े और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहे मनीष को रोका इस दौरान बीच बचाव में चाकू लगने से वह भी जख्मी हो गये। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पर गया। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


----------

घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- राजकुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed