फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Copies of the revised Land Acquisition Bill blew

संशोधित भूमि अधिग्रहण विधेयक की प्रतियां फूंकी

Tue, 07 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 07 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Copies of the revised Land Acquisition Bill blew
एआईपीएफ और उसके घटक दल भाकपा माले ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए संशोधित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के  विरोध में प्रदर्शन किया। अध्यादेश की प्रतियां फूंकी। नगर से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन



 ज्ञापन सौंपने से पूर्व मौजूद कार्यकर्ताओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए माले के राज्य स्थाई समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी की सरकार आई है देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की मुहिम चल रही है।
विज्ञापन



जन सामान्य के हितों की अनदेखी करते हुए बड़े औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों के हितों के पोषण के लिए जनाकांक्षाओं को दरकिनार करते हुए अध्यादेश लाए जा रहे हैं।  कहा कि पहले से ही कर्ज में डूबे देश के किसान प्राकृतिक आपदाओं की मार से कराहते हुए आत्महत्याएं करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनका तर्क था कि किसानों को झूठे सब्ज बाग दिखाकर मोदी ने केंद्र में बहुमत वाली सरकार तरो बना ली लेकिन किसानों को उबारने का समय आया तो उनकी विरोधी बन गई। एआईपीएफ के बसंत कुमार ने कहा कि मार्च और अप्रैल महीनों में  हुई बेमौसम बरसात ने किसानों    



    को बरबादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।  नेताओं ने कहा कि  वे किसान विरोधी इस अध्यादेश  को वापस लेने के लिए निर्णायक संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed