फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress workers protest

Mau News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

Sun, 26 Mar 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest
मुहम्मदाबाद गोहना। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मुद्दे पर कार्यकर्ता मुखर है। रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक कांग्रेस इकाई के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज स्थित शहीद चौराहा पर धरना देकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। शहीद चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर सिंह और वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कहा कि संसद में मुखर तरीके से मोदी और अदानी के संबंधों को उजागर करने और भारतीय जीवन बीमा निगम, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अरबों रुपए अदानी की कंपनी को दिए जाने की जांच कराने की मांग राहुल गांधी की ओर से किए जाने के कारण भाजपा बौखला गई है। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है लेकिन यह सरकार तानाशाही की बदौलत सत्ता चलाना चाहती है। यह देश की जनता के साथ अन्याय है। धरने में छोटेलाल, सिकंदर प्रसाद, राजेंद्र तिवारी, गिरीश नारायण सिंह, बबलू खान, महेंद्र सोनकर, शिव प्रसाद सिंह, नसीम अहमद, इरफान अहमद, असलम सिद्धकी, प्रेमचंद चौहान, जीवन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed