फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Collision between truck and dumper last night

Mau News: बीती रात ट्रक और डंफर की भिडंत

Tue, 26 Dec 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Collision between truck and dumper last night
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम तिराहा स्थित फोरलेन पर सोमवार की देर रात ट्रक और डंपर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें क्षतिग्रस्त डंपर में दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद घायल चालक को डंपर से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम तिराहा स्थित फोरलेन पर सोमवार की देर रात डंपर और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंफर चालक बिहार राज्य के भभुआ जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कोटिसा गांव निवासी तौफीक अली (30) पुत्र नजीर खा सोमवार को बिहार से मोरंग यानि बालू लादकर गोरखपुर ले जा रहा था।
विज्ञापन

अभी वह बढुआ गोदाम तिराहे पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से उसकी डंफर में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें डंपर और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डंपर में दबाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद डंपर काटकर चालक को बाहर निकाल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जबकि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया था। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed