फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   children Distribute blankets to the poor

दिखाया हमदर्दी का जज्बा, गरीबों को दिए कंबल

Fri, 18 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
children Distribute blankets to the poor
समाज में बदलाव और मिसाल कायम करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती। इसी तरह की समजासेवा की मिसाल कायम की है चंद्रा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने। यहां के छात्र-छात्राओं ने अपनी पाकेट मनी से गरीबों को कंबल भेंट किया। छात्र- छात्राओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर 200 कंबल गरीबों में वितरित किए। कंबल पाकर गदगद हुए गरीबों ने बच्चों को सदैव प्रगति करने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन



यह मंशा तकरीबन छह महीने पहले देवयानी सिंह, हर्षिता पांडेय, आयुष सिंह, अंश बरनवाल, श्रेया गुप्ता, खुशबु, मनध्यान, दिवाकर भारती, तरुण गुप्ता आदि में आई कि क्यों न गरीबों की सहायता की जाए। ऐसे में उन्होंने तय किया कि सर्दियों में गरीबों को कंबल वितरित करेंगे।
विज्ञापन



 इसके तहत सभी ने अपनी पाकेट मनी से पैसा जुटाना शुरू किया। जब कंबल खरीदने के लिए पर्याप्त धन जुटा लिया तब इस बाबत दो दिनों पूर्व उन्होंने इस कार्य के बारे में प्रधानाचार्य केसी पीटर से वार्ता की। बताया कि वे खुद से जुटाए गए पैसों से गरीबों में कंबल वितरण करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके बाद स्कूल ने भी उनका साथ दिया। शुक्रवार को सभी ने नगर क्षेत्र के रोडवेज के पास सड़क किनारे रहने वाले गरीबों, मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले गरीब लोगों, बालनिकेतन, भीटी आदि स्थानों पर गरीबों में कंबल वितरित किया। स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने बच्चों के इस पुनीत कार्य एवं समाज के सर्वहारा वर्ग के प्रति दया एवं करुणा की भावना की प्रशंसा की।


कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी है कि बच्चों ने समाज के जरूरतमंद लोगों की स्थिति को देखते हुए बहुत सराहनीय कार्य किया है । स्कूल के प्रधानाचार्य केसी. पीटर ने बताया कि बच्चों का यह कार्य समाज के लिए एक मिसाल है। उन्होंने बच्चों को इस प्रकार पुनीत एवं परोपकार के कार्यों के लिए प्रेरित किया।



स्कूल की  उपप्रधानाचार्या श्रीमती सविजा पीटर ने कहा कि मानवीय करुणा की दिव्य चमक का यह एक अनुपम उदाहरण है। इस कार्य में  कोआर्डीनेटर ज्ञान प्रकाश सिंह, आशुतोष पाल, बिंध्या आदि लोगों ने अपना-अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed