फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Changes may occur on most reserved seats

पंचायत चुनाव: अधिकांश आरक्षित सीटों पर हो सकता है बदलाव

Wed, 17 Mar 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Changes may occur on most reserved seats
मऊ। हाईकोर्ट के आदेश पर शासन द्वारा 2015 के आधार पर जारी की जाने वाली नई गाइडलाइन के अनुसार आरक्षण करने पर पहले की आरक्षित की गई सीटों पर बदलाव हो सकता है। शासन की ओर से इस पर मंथन चल रहा है। 18 अथवा 19 मार्च तक शासन की ओर से 2015 के आधार पर आरक्षण को लेकर नई गाइड लाइन जारी होने की संभावना हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर 1995 से आरक्षण की शुरुआत की गई। इसमें 1991 की जनगणना का आधार बनाया गया। इसके बाद 2000, वर्ष 2005, 2010 तक का आरक्षण 1991 की जनगणना के आधार पर हुआ , इसके बाद चक्रानुक्रम के अनुसार वर्ष 2015 में हुआ आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया था। चूंकि कोरोना के चलते इस वर्ष जनगणना का कार्य नहीं हुुआ। लेकिन वर्तमान साल में भी आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया था। जानकारों का मानना है कि साल 1995 के आधार जो आरक्षण किया गया लगभग वहीं 2015 में लागू किया गया था। अब जब साल 2015 के आधार पर आरक्षण किया जाने का आदेश हुआ है तो कुछ दिन पहले किया गया आरक्षण 2015 के अनुसार उससे मिलता जुलता ही होगा। हां, केवल जनसंख्या का ही अंतर होगा।
विज्ञापन

अवरोही चक्रानुक्रम के अनुसार आरक्षण में जनसंख्या के प्रतिशत का ध्यान रखा जाना है। ऐसा भी नहीं है कि 2015 में जिस गांव का जो आरक्षण था वही इस बार भी हो जाएगा। क्योंकि इसमें जनसंख्या को भी ध्यान में रखना है और जनसंख्या की भूमिका अहम होगी। मसलन अगर किसी गांव में अनुसूचति जन जाति के अवरोही क्रम में आरक्षण आता है लेकिन उस गांव में अनुसूचित जाति की जनसंख्या नहीं है तो वह गांव अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाएगा। बशर्ते उस गांव में अनुसूचित जाति की संख्या का प्रतिशत नियमानुसार है। यही प्रक्रिया अवरोही चक्रानुक्रम में अपनाई जानी है। वैसे वास्तविक तस्वीर तो शासन की नई गाइडलाइन आने पर ही स्पष्ट हो पाएगी। इस बाबत डीपीआरओ संजय मिश्र का कहना है कि शासन से नई गाइडलाइन आने पर स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed