फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Change in weather, drizzle increases farmers' worries

Mau News: मौसम में बदलाव, बूंदाबांदी होने से किसानों की बढ़ी चिंता

Mon, 27 Oct 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, drizzle increases farmers' worries
सोमवार को आसमान में कुछ इस तरह से छाई बदली।संवाद
मऊ। जिले में कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद सोमवार को दोपहर के बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव देख किसानों को फसल नुकसान होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने 29 अक्तूबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे उत्तरी मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से सोमवार को मौसम में बदलाव दिखा। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम ठंडा रहा। तापमान पर नजर डाली जाए तो सोमवार को अधिकतम तापमान 32, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 76 प्रतिशत रही। छह किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन



लेकिन मौसम में बदलाव से किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है। आंकड़ों में जिले में 90 हजार हेक्टेयर खेत में धान की रोपाई की गई है। किसानों की अगेती धान की फसल पक गई है। जबकि पछेती की धान की फसल पक रही है। इस संबंध मेें किसान सुरेश सिंह, रविंद्र यादव, सूर्यनाथ प्रसाद, मनोज वर्मा का कहना था कि फसल तैयार हो गई है, लेकिन प्रकृति के प्रकोप के चलते तैयार पैदावार को घर ले जाना मुश्किल लग रहा है। कृषि वैज्ञानिकाें ने बताया की तेज हवा के साथ बारिश होने की स्थिति में तैयार फसल गिर सकती है। दलहन, तिलहन फसल की बुआई पिछड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बारिश होने की स्थिति में सभी फसलों पर पड़ेगा। दलहन, तिलहन की बुआई पिछड़ सकती है। किसान लहसुन सहित अन्य फसलों की बुआई के लिए किसानों को तीन दिनों तक इंतजार करना चाहिए। 29 अक्तूबर तक बारिश का अनुमान है।
डॉ. विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed