फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case of cutting of child's private part: There was conflict in land dispute, case against three including one named

Mau News: बच्चे के प्राइवेट पार्ट काटने का मामलाः जमीन विवाद में थी खुन्नस, एक नामजद समेत तीन पर केस

Fri, 26 Apr 2024 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case of cutting of child's private part: There was conflict in land dispute, case against three including one named
कोपागंज। देवकली विशुनपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम 12 साल के बच्चे सत्यम का गुप्तांग काटने के मामले में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित किशोर के पिता चंद्रशेखर की तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बालक सत्यम के पिता का जमीन के लेन-देन मामले में क्षेत्र के लाडनपुर निवासी एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उक्त व्यक्ति ने चंद्रशेखर को कुछ दिन पूर्व धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

सत्यम देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। बाइक पर आए दो नकाबपोशों ने गुटखा की दुकान दिखाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर उसे बेहोश किया। चाकू से गुप्तांग काट कर फरार हो गए। कुछ देर बाद उधर से गुजरे लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। घायल किशोर को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू और बेहोश के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली इंजेक्शन की सीरिंज को बरामद किया है। कोपागंज के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर निवासी सत्यम यादव 12 पुत्र चंद्रशेखर यादव बृहस्पतिवार की रात आठ बजे घर बाहर खेल रहा था। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश आए। गुटखा की दुकान पूछने लगे, जिस पर सत्यम गुटखा की दुकान बता दिया। लेकिन नकाबपोश दुकान दिखाने के लिए उसे साथ ले गए। गांव में एकांत जगह देख उसे बेहोशी की सिरिंज लगाकर बेहोश कर दिए और चाकू से उसका गुप्तांग काटकर फरार हो गए। जानकारी होने पर पुलिस ने घायल किशोर को कोपागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा का कहना है कि पीड़ित किशोर किसी शादी कार्यक्रम में गया हुआ था, जहां उसे बहलाफुसलाकर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित किशोर बदमाशों को पहचानता नहीं है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


नकाबपोशों के हमले की दूसरी घटना, ग्रामीणों में भय
देवकली विशुनपुर में लगातार एक जैसे घटनाओं से गांव में दहशत है। गांव में आठ दिनों के भीतर नकाबपोशों की दो घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। विगत शुक्रवार सुबह घर से पचास मीटर दूर स्थित अपने हाते में पशुओं का चारा देकर बैठे दवा व्यवसायी मनोज कुमार राय को दो बाइक पर सवार चार अज्ञात नकाबपोशों ने लोगों ने लाठी डंडो से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। उधर से गुजर रहे ग्रामीण ने दवा व्यवसायी को खून से लतपथ देख घर वालों को सूचना दी। पीड़ित ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन आठ दिन के बाद भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नही कर पाई है। ऐसे में बाइक सवार नकाबपोशों ने फिर से एक जघन्य घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed