फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bullets fired in mau district One miscreant injured condition critical three women arrested

Mau Crime News : UP के इस जिले में तड़तड़ाई गोलियां, एक बदमाश घायल, हालत गंभीर; तीन महिलाएं भी गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 10:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 10:33 AM IST
सार

Gunfight In Mau : मऊ जिले की घोसी पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बदमाश और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bullets fired in mau district One miscreant injured condition critical three women arrested
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Police Encounter In Mau यूपी के मऊ जिलें में पुलिस और एसओजी की टीम की गुरुवार की भोर में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

विज्ञापन

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। बदमाश के साथ पुलिस ने तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सीताराम के खिलाफ कानपुर और फतेहपुर में कई मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सर्राफा की दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में बदमाश फरार चल रहा था। गुरुवार को भी वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। बजरिए मुखबिर एसओजी और घोसी थाने की पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करने लगा। उसके साथ तीन महिलाएं भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 15 जनवरी को अभियुक्त राजवीर सिंह उर्फ लेखरा पुत्र हरिपाल निवासी सलारपुर भंगेर थाना सेक्टर 39 (गौतमबुद्ध नगर), मुकेश पुत्र हरिपाल निवासी धनपरा कादर चौक बंदायू, विमला पत्नी राजेश निवासी सिंगलामऊ थाना फंफूद (औरैया) और मुन्नी परिहार पत्नी फंटूस निवासी बघार मनिहारी कटिहार (बिहार) के कब्जे से छह किलो 900 ग्राम चांदी की ज्वेलरी, एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर व चार जिंदा कारतूस, तीन साईकिल व एक हजार रुपये बरामद किया गया है। 

माैके से सीताराम भाग हो गया था। पूछताछ के दौरान बताया गया था कि हम सब और उसका साथी उपरोक्त सीताराम के साथ मिलकर 10 जनवरी की रात थाना घोसी अंतर्गत अमिला में खुशबू ज्वेलर्स की दुकान में और छह जनवरी की रात्रि थाना रानीपुर के खुरहट में चोरी किए थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी
सीताराम पुत्र स्व. शंकर निवासी बनारसीदास वार्ड नं0-3 थाना कोतवाली (औरैया), राजवीर सिंह उर्फ लेखरा पुत्र हरिपाल निवासी सलारपुर भंगेर थाना सेक्टर 39 (गौतमबुद्ध नगर), मुकेश पुत्र हरिपाल निवासी धनपरा कादर चौक (बंदायू), विमला पत्नी राजेश निवासी सिंगलामऊ थाना फंफूद (औरैया) और मुन्नी परिहार पत्नी फंटूस निवासी बघार मनिहारी कटिहार (बिहार)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed