{"_id":"ead82090cdb706bc959350aa7bcd2a5b","slug":"bsnl-office-employees-perform-their-demanding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दों को सुलझाए बिना विलय नहीं करेंगे बर्दाश्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दों को सुलझाए बिना विलय नहीं करेंगे बर्दाश्त
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल एक्जीक्यूटिव ज्वाइंट फोरम के तत्वावधान में सहादतपुरा स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि बीएसएनएल का विलय बिना मुद्दों को सुलझाए किसी भी कंपनी में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के हितों सहित ग्रामीण सेवाओं की बहाली के लिए संगठन संघर्ष करेगा।
कहा लैंड एवं बीएसएनएल की संपत्तियों को डाट से वापस दिलाया जाए। स्पेक्ट्रम के करोड़ों रुपये बीएसएनएल को वापस किया जाना चाहिए ताकि उसका लाभ सेवाओं में दिया जा सके।
ग्रामीण सेवाओं के हानियों की भरपाई भी की जानी आवश्यक है। बिना उसकी भरपाई के कोई समझौता न किया जाए। बीएसएनएल की कोई सब्सिडी यूनिट न बनाई जाए
। विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी दिन भर हड़ताल पर रहे। कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। सेवाएं ठप करके आंदोलन होगा। मुख्य रूप उमेश कुमार गोस्वामी, आरएन सिंह, लल्लन यादव, सुरेश, प्रभुनाथ, जयप्रकाश चौबे, आईआर पाण्डेय, तिलकधारी आदि उपस्थित रहे।