{"_id":"60d37b0a8ebc3e323068db95","slug":"bike-rider-snatched-mangalsutra-from-woman-on-the-pretext-of-getting-pm-residence-mau-news-vns5965276166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर महिला से बाइक सवार ने छीना मंगलसूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर महिला से बाइक सवार ने छीना मंगलसूत्र
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर एक महिला को निर्जन स्थान पर ले जाकर बाइक सवार बदमाश ने महिला से मंगलसूत्र तथा कान के आभूषण छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाश के विरुद्ध तहरीर दी। घटना चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात की है।
सौंपी तहरीर में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के लरेवा गांव निवासी शांति पत्नी बद्री चौहान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे वह बाजार से गांव लौट रही थी। अभी वह मानपुर गांव के पास पहुंची थी कि बाइक सवार एक युवक ने उसे रोका और उसे पात्र लाभार्थी होने के चलते उसके गांव द्वारा प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराए जाने की बात कही। साथ ही उसे बताया कि प्रधान द्वारा उसे पीएम आवास के साथ जाबकार्ड देने के लिए उसे बुलाया जा रहा है। युवक की बातों में आकर महिला उसके साथ बाइक पर बैठकर गांव के लिए निकल गई।
आरोप लगाया कि बाइक चालक ने खरिहानी रोड स्थित हाफिजपुर के पास बाइक रोककर उसे धमकाते हुए बदमाश ने मंगलसूत्र तथा कान का आभूषण छीन लिया। घटना से डरी सहमी महिला किसी तरह से अपने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। बुधवार को महिला ने चिरैयाकोट थाने पहुंचकर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध तहरीर दी। इस बाबत एसओ अविनाश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही मामला का खुलासा किया जाएगा।