फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beaten for dowry, case filed against 10 including husband

Mau News: दहेज के लिए पीट कर निकाला, पति समेत 10 पर केस

Fri, 17 May 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Beaten for dowry, case filed against 10 including husband
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरोदा नवापुरा गांव निवासी महिला की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि पति, ससुर हीरामन, सास धनवंती, जेठ कन्हैया, जेठानी चिंता, देवर मुकेश, रवि, ननद सीमा, गूंजा और शिराजी बुधवार को उसे मारपीट कर ससुराल से भगा दिए। थाना क्षेत्र के सरोदा नवापुर गांव निवासी पंचम चौहान की बेटी मनीषा चौहान की शादी 26 नवंबर 2016 को गाजीपुर जिले के बड़ागांव दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी हीरामन चौहान से हुई। लेकिन शादी के बाद से ही चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर सभी नाराज रहते थे। दहेज की मांग को लेकर तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed