फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Basti Mandal became the winner by defeating Saharanpur with two brilliant goals from Stuti.

Mau News: स्तुति के शानदार दो गोल से सहारनपुर को हराकर बस्ती मंडल बना विजेता

Tue, 04 Nov 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Basti Mandal became the winner by defeating Saharanpur with two brilliant goals from Stuti.
नगर के बलिया मोड़ ​स्थित जिला स्तरीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में ​खेलते 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में आठ दिवसीय राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच में स्तुति के शानदार दो गोल के बदौलत बस्ती मंडल विजेता बना। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने किया। प्रतियोगिता 10 नवंबर तक चलेगी। इसमें 18 मंडलों की 306 महिला फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन चार मैच खेले गए। उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बस्ती मंडल और सहारनपुर मंडल की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

मैच में बस्ती मंडल की खिलाड़ी स्तुति के शानदार 2 गोल के बदौलत बस्ती ने सहारनपुर मंडल को 4-0 से हराकर मुकाबला को जीत लिया। दूसरा मैच प्रयागराज एवं अयोध्या मंडल के मध्य खेला गया। प्रयागराज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से मुकाबले को 9-0 के अंतर से जीत लिया। प्रयागराज मंडल की जेसिका ने 05 गोल किया। तीसरा मैच मिर्जापुर मंडल एवं देवीपाटन मंडल के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें निक्की ने 4 गोल के बदौलत देवीपाटन मंडल ने मुकाबले को 8-0 से जीत लिया। चौथा मैच आजमगढ़ मंडल एवं बरेली मंडल के मध्य खेला गया। इसमें आजमगढ की सुनैना के 1 गोल की बदौलत आजमगढ़ मंडल ने बरेली मंडल को 1-0 हराया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अनुशासन में रहकर खेला गया खेल बहुत अच्छा होता है। उन्हाेंने कहा कि आज महिला हर खेल में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दिया। इस दौरान अरशद जमाल चेयरमैन नगर पालिका परिषद, अंजनी पाण्डेय क्षेत्राधिकारी, दिनेश कुमार ,जमाल अर्पण अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ ,मो0 आरिफ नजमी, ओमेन्द्र सिंह ,हाजी मुनौवर अली, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, संजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed