फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bad road in mau Elderly father in Dalit colony taken to hospital on cot car stuck in mud pushed

UP: सड़क खराब...दलित बस्ती में बुजुर्ग पिता को खटिया पर लेटाकर ले गए अस्पताल, कीचड़ में कार फंसी; दिया धक्का

Sun, 02 Nov 2025 02:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 02:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिला स्थित माधोपुर ग्राम पंचायत में बदहाल सड़क जी का जंजाल बन गई है। दलित बस्ती में रहने वालों ने बताया कि दर्जनों बार से ज्यादा इसकी शिकायत संबंधित अफसरों से की गई, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Bad road in mau Elderly father in Dalit colony taken to hospital on cot car stuck in mud pushed
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदहाल सड़क ने एक बार जिले के कागजी विकास को सामने लाया। जब बड़राव ब्लाक के माधोपुर ग्राम पंचायत में कच्चा मार्ग पर कीचड़ होने के चलते बीमार बुजुर्ग को ले जा रहा वाहन के फंसने के बाद चारपाई पर बुजुर्ग को अस्पताल ले जाते समय का वीडियो वायरल हुआ। 

विज्ञापन


दलित बस्ती को जाने वाला यह मार्ग काफी समय से बदहाल है, लेकिन दो दिन की बारिश ने यह समस्या को दोगुना कर दिया। जहां जिम्मेदारों की इस उदासीनता का यह परिणाम देखने को मिला। उधर समय से अस्पताल नहीं पहुंचने के चलते बुजुर्ग बीमार की तबियत गंभीर हो गई थी, लेकिन उनकी हालात में सुधार है। 
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात है कि यह ग्राम पंचायत बड़राव ब्लाक से महज तीन किमी दूर है। इससे पहले भी बीते चार साल में ऐसे दो मामलों में दो बीमार मरीज की मौत हो चुकी है, बावजूद अब तक इसको लेकर जिला प्रशासन केवल आंख मूंदे बैठा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को हुई दिक्कत

जानकारी के अनुसार, माधोपुर दलित बस्ती निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसके बड़े पिता रामवृक्ष (70) की तबियत शनिवार को खराब हो गई। जिसके बाद पह अपने कार से उन्हें ले जाने के लिए निकले, लेकिन यह गाड़ी बस्ती को जाने वाला मार्ग जो कि दो दिन बारिश के बाद कीचड़ से सन गया गया था। जिसमें कार के बुरी तरह से फंसने के बाद परिजन और राहुल, अनिल, विनोद के साथ मिलकर चारपाई से तीन किमी दूर बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। 

इसका वीडियो बनाकर परिजनों ने सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के पवन, चंद्रजीत, विनोद, अस्मित, नवीन, राहुल, पंकज आदि ने बताया कि महज तीन सौ मीटर लंबे मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर अब तक दस बार से अधिक लिखित और मौखिक शिकायत प्रधान से लेकर बड़राव ब्लाक के जिम्मेदारों से की जा चुकी है। बावजूद यह मार्ग अब तक नहीं बन सका। बताया कि बारिश के समय यह रास्ता बेहद खराब होने के चलते बस्ती में बीमार लोगों को इसी तरह से ले जाने को बाध्य होना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अब तक मौन साधे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed