फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry consumers surrounded the power substation

नाराज उपभोक्ताओं ने किया विद्युत उपकेंद्र का घेराव

Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Angry consumers surrounded the power substation
पिपरीडीह क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शिकायत के बाद भी निस्तारण न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेेराव किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारी आला अधिकारियों के बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र कोटवा से क्षेत्र के कहिनौर, भार, रैकवारेडीह, सरेजा, ओन्हाइच, अहिलाद, रैकवारेडीह, बबुआपुर सहित दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। धान की रोपाई के समय में अघोषित बिजली कटौती के चलते खेेती किसानी प्रभावित हो रही है। साथ ही कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण न होने से नाराज किसानों तथा विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस समय जबरदस्त विद्युत कटौती चल रही है। जिससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाया जाए। विद्युत तार तथा उपकरण जर्जर हाल में हो गए हैं। आए दिन तारों के टूटने से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। जबकि समय पर हम सभी बिल का भुगतान करते हैं। अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। प्रदर्शन कर रहे लोग दूरभाष पर एसडीओ अमित गुप्ता के आश्वासन पर शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में अंजनी कुमार सिंह, शिवम सिंह, शेषनाथ सिंह, पिंटू, चंदन सिंह, अजीत सिंह, अमित गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, सुमंत पांडेय, लव सिंह, दीपक सिंह, इंद्रदेव पासवान, मनोज सिंह, राकेश सिंह, राकेश मिश्रा, सोनू मौर्य, पप्पू वर्मा, कृष्ण मुरारी, अब्दुल रहमान, डिंपू सिंह, मनोज यादव, रितेश पांडेय, विनोद यादव, मंगल विश्वकर्मा, मिंटू दुबे, साईं विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा, पिंकल पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed