फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anganwadi children will also get MDM

आंगनबाड़ी के बच्चों को भी मिलेगा एमडीएम

Sun, 29 Jul 2018 11:12 PM IST
mau
mau Updated Sun, 29 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi children will also get MDM
एमडीएम - फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह साल तक के बच्चों को दिए जाने वाले हॉट कुक्ड फूड को मिड-डे मील योजना से जोड़ा जाएगा। बेसिक शिक्षा और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की सहमति से इस योजना को जिले में संचालित करने की कवायद शुरू हो गई है। योजना के शुरु होने से सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को पुष्टाहार के साथ ताजा खाना मिल सकेगा।
विज्ञापन


जिले में 2581 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों में दो लाख 65 हजार बच्चे पढ़ते हैं। अब तक की व्यवस्था के मुताबिक आंगनबाड़ी वर्करों को तीन से छह साल तक के बच्चों के लिए ताजा खाना पकाकर लाना होता था, लेकिन उनके खाना पकाने के लिए कोई जगह नहीं थी। ऐसे में विभाग के पास तमाम शिकायतें थीं कि वर्कर खाना पकाकर ही नहीं लाईं और न ही यह बंटा। इस दिक्कत को दूर करने के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग ने साथ मिलकर चलने का रास्ता तैयार किया है। 80 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों में ही चलते हैं और स्कूली बच्चों को मिड-डे मील दिया जाता है। दोनों विभागों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के तीन से छह साल तक के बच्चों को मिड-डे मील योजना से जोड़ने का रास्ता तैयार किया है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी के अनुसार योजना का संचालन सितंबर से शुरू किया जा सकता है।  योजना शुरू होने पर स्कूलों के किचन, गैस और राशन का इस्तेमाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तीन से छह साल के बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को बनाने में करेंगी। राशन और गैस आदि का भुगतान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग बेसिक शिक्षा विभाग को करेगा। इसके लिए विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का खाता खोला जा रहा है। अभी तक 1200 आंनगबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed