फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Along with vegetables, inflation of temper on lentils and oil also

सब्जी के साथ दाल और तेल पर भी महंगाई का तड़का

Fri, 04 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Along with vegetables, inflation of temper on lentils and oil also
मऊ। जब भी महंगाई आसमान छूने लगती है तो लोगों की जुबान पर एक ही बात होती है चलो दाल रोटी से काम चला लगें। बातों में लोग नमक रोटी खाकर जीने की बात बोलने में पीछे नहीं रहते। लेकिन अब सब्जी के साथ साथ दाल पर भी ग्रहण लगने लगा है। बीते माह तक जो दाल सौ रुपये के नीचे बिक रही थी, आज आसमान छूने लगी है। दूसरी तरफ सब्जी का भाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। इसका परिणाम है कि लोगों की थाली का शोभा और स्वाद गायब सी हो गई है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में महंगाई का तड़का दाल के साथ तेल पर लगा है। इसका परिणाम है कि लोगों की थाली से दाल भी गायब होने लगी है। कारण अचानक दाल के दामों में उछाल आना है। सिमित आय और मध्यम वर्गीय के साथ नीचले तपके के लोगों के लिए बढ़े दाल और तेल का दाम एक समस्या से कम नहीं है। बात करने पर व्यापारियों ने कहा कि हमकों सामान महंगे मिल रहें तो हम उसे उसी तरह से बेच रहें। वहीं घर चलाने वाली महिलाओं ने कहाकि घर का किचन संभालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नगर के घास बाजार में किराना दुकानदार राघव ने बताया कि किराना के सामानों में सबसे ज्यादा तेल, रिफाइंड के साथ दाल के दामों में वृद्घि हुई है जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब चीजें सस्ती होंगी तो ज्यादा बिक्री होती है। अब उनके चाहने से सस्ता नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के गाजीपुर तिराहा पर किराने की दुकान चलाने वाले अरुण खंडेलवाल ने कहाकि राशन में शामिल चीजों के दामों में वृद्घि लगातार हो रही है। जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरसों के तेल के
साथ रिफाइंड के दाम बढ़े हैं। वहीं कुछ अन्य चीजों के दामों में वृद्घि हुई है।
नगर के सदर चौक निवासी गृहणी सुमन वर्मा ने बजाया कि किराना के सामानों में खास तौर से तेल और दाल के मूल्य में निरंतर बढ्ढोतरी होने से पूरा बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने बताया इसके कारण घर का बजट भी हर महीने गड़बड़ा जाता है। महंगाई की मार से आम जनता काफी त्रस्त है।

नगर के ताजोपुर निवासी जय श्रीराम यादव ने कहा कि सरकार को घरेलू जरुरी चीजों के दामों में वृद्घि पर रोक लगाना चाहिए। जिससे आम आदमी को दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि आम आदमी महंगाई से काफी परेशान है। उसके घर का बजट लगातार बिगड़ रहा है।
फूटकर मूल्य दाल और तेल का तुलनात्मक चार्ट
नाम सामान----------------------वर्तमान मूल्य-------------------एक माह पूर्व मूल्य
दाल मटर-------------------------85 रुपया प्रतिकिलो------------72 रुपया प्रति किलो
दाल मूंग-------------------------130 रुपया प्रति किलो-----------110 रुपया प्रति किलो
दाल उड़द------------------------125 रुपया प्रति किलो------------110 रुपया प्रति किलो
खड़ी उड़द------------------------140 रुपया प्रति किलो------------120 रुपया प्रति किलो
दाल अरहर-----------------------100 रुपया प्रति किलो------------90 रुपया प्रति किलो
दाल चला-------------------------72 रुपया प्रति किलो-------------62 रुपया प्रति किलो
तेल----
सरसों तेल------------------------145 रुपया प्रति किलो------------110 रुपया प्रति क िलो
रिफाइंड---------------------------135 रुपया प्रति किलो------------110 रुपया प्रति किलो
सोयाबीन तेल--------------------130 रुपया प्रति किलो------------115 रुपया प्रति किलो
पाम ऑयल-----------------------110 रुपया प्रति किलो------------95 रुपया प्रति किलो
घी वनस्पिति--------------95 रुपया प्रति किलो-------------78 रुपया प्रति किलो
तेल मूंगफली------------100 रुपया प्रति किलो------------90 रुपया प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed