फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Agricultural scientists made farmers aware of protection from carrot special

गाजर खास से बचाव के प्रति किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने किया जागरूक

Sun, 21 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Agricultural scientists made farmers aware of protection from carrot special
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक क्षेत्र के ओन्हाईच ग्राम पंचायत में शनिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कुसमौर के तत्वाधान में 17वां गाजरघास जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को गाजर घास से होने वाले नुकसान एवं उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरती सिंह ने बताया कि पहले गाजर घास खाली जमीनों, सड़कों के किनारे तक ही सीमित थी लेकिन धीरे-धीरे यह खेतों में पांव पसारने लगी है। यह अब केवल फसलों के लिए ही नहीं बल्कि मनुष्यों व जानवरों के लिए भी गंभीर समस्या बन गई है। इसके पौधे में एक रसायन पाया जाता है। इससे इसके संपर्क में आने से मनुष्यों में एलर्जी, दमा, खुजली व अन्य त्वचा रोग व दुधारू पशुओं के दूध में विषाक्त उत्पन्न हो सकता है। वहीं डॉ. बनोथ विनेश ने कहा कि किसान घाजर घास का प्रयोग खाद के रूप में कर सकते है। किसान खेतों के पास गड्ढे बना कर उगी गाजर घास को सड़ा कर खाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसीक्रम में डॉ. कुलदीप ने बताया कि गाजर घास को नष्ट करने के लिए 20 प्रतिशत नमक के घोल व गलाइफो सेट व पैराकाट जैसे रसायनों के छिड़काव से भी नष्ट किया जा सकता है। गोष्ठी में राजेश, गिरजा, टुन्ना, हरिविलास, पंकज, मोहन आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed