फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action continues on adulteration cases, samples of chips, boondi and milk cake sent for testing

Mau News: मिलावट खोरों पर कार्रवाई जारी, चिप्स, बूंदी और मिल्क केक के नमूने जांच के लिए भेजे

Fri, 22 Mar 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Action continues on adulteration cases, samples of chips, boondi and milk cake sent for testing
घोसी। होेली पर मिलावट खोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को घोसी नगर पंचायत में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से नौ नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। चेकिंग की सूचना मिलते ही धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए। खाद्य पदार्थों में मिलावट और एक्सपायरी सामानों की बिक्री पर रोकथाम के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर मझवारा मोड़ स्थित सुरेश के प्रतिष्ठान से खोया, पार्वती स्वीट्स से बर्फी, आंचल स्वीट हाउस से मिल्क केक, मद्धेशिया स्वीट हाउस से बूंदी लड्डू, राजकुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से मिल्क केक, मदन मोहन के प्रतिष्ठान से छेना, प्रदीप मद्धेशिया के प्रतिष्ठान से बूंदी लड्डू, सोना प्रसाद के प्रतिष्ठान से चिप्स का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, अमित कुमार राना, बिंदु पांडेय, सत्यराम यादव और विजय प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed