फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man is missing from the roadways premises, two brothers came from Nepal to look for him

Mau News: रोडवेज परिसर से युवक लापता, नेपाल से खोजने पहुंचे दो भाई

Fri, 22 Nov 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
A young man is missing from the roadways premises, two brothers came from Nepal to look for him
रोडवेज परिसर मऊ से एक नेपाली युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक तीन दिन पहले नेपाल जाने के लिए सूरत से निकला था। साथ ही मऊ पहुंचने पर उसने भाई से वीडियो कॉल कर खुद के बीमार होने की बात कहकर इलाज कराने की बात कही। इसके बाद उसका फोन कट गया। दोबारा फोन न मिलने से परेशान उसके भाई नेपाल से बृहस्पतिवार को मऊ पहुंचे और भाई की खोजबीन को लेकर शहर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर के अनुसार नेपाल के बारा जिले के खोपवा निवासी रामविलास चौधरी थारू ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रमोद चौधरी थारू सूरत में कपड़ा बुनाई का काम करता था। वह बीते सोमवार को सूरत से गांव जाने के लिए निकला था, उसने वाराणसी आकर रक्सौल के लिए ट्रेन पकड़ी थी। लेकिन वह गाजीपुर में उतरने के बाद मऊ पहुंचा, यहां रक्सौल पहुंचने के लिए वह बस पकड़ने के लिए मऊ डिपो पहुंचा। उसने अपने छोटा भाई लक्ष्मी चौधरी थारू को वीडियो कॉल कर अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। साथ ही कुछ लोगों के पीछे होने की बात कही। बताया कि दो मिनट 48 सेकंड तक बात के बाद उसका फोन कट गया, उसके बाद उसके द्वारा कई बार फोन करने की कोशिश की गई तो उसका फोन बंद बताता रहा। बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने भाई लक्ष्मी, रामविलास, गनीलाल चौधरी के साथ मऊ पहुंचे और अपने भाई की तलाश के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed